केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ टॉप बल्लेबाज बने विराट कोहली, 3 साल बाद हासिल किया ये मुकाम
वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, खासकर जब ये मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले गए हों. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं हैं और लगातार बड़े रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी.
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में बतौर कप्तान उनकी वापसी हुई है. वहीं, कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे.
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)
India’s innings ended at 284 runs after 50 overs.🤗
Rahul played an unbeaten innings of 112.🌟
Do you think India will be able to depend on this?#INDvNZ #KLRahul pic.twitter.com/dVkRGxgbx2
— Notfilter99 (@notfilter99) January 14, 2026
इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 70 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 284 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 11 चौका और एक छक्का लगाया. केएल राहुल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए.
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को क्रिस्टियन क्लार्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. क्रिस्टियन क्लार्क के अलावा काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स और जेडेन लेनोक्स ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 285 रन बनाने हैं. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 284/7, 50 ओवर (रोहित शर्मा 24 रन, शुभमन गिल 56 रन, विराट कोहली 23 रन, श्रेयस अय्यर 8 रन, केएल राहुल नाबाद 112 रन, रवींद्र जड़ेजा 27 रन, नितीश कुमार रेड्डी 20 रन, हर्षित राणा 2 रन और मोहम्मद सिराज नाबाद 2 रन.)
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (क्रिस्टियन क्लार्क 3 विकेट, काइल जैमीसन 1 विकेट, माइकल ब्रेसवेल 1 विकेट, जैकरी फॉल्क्स 1 विकेट और जेडेन लेनोक्स 1 विकेट).
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

