हरमनप्रीत कौर और नट साइवर-ब्रंट (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women, 3rd Match TATA Women’s Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी से हो गया है. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान की शुरूआत करने जा रही हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला हार कर आ रहीं हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मुकाबला हैं. शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई में उतरेगी. पिछले तीन सीजन से जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी. जेमिमा रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी. दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.
मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Women Cricket Team vs Delhi Capitals Women Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जी कमलिनी और नट साइवर-ब्रंट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 51 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. नट साइवर-ब्रंट के अलावा नट साइवर-ब्रंट ने 70 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चिनेले हेनरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. नंदनी शर्मा के अलावा चिनेले हेनरी और श्री चरणी ने एक-के विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 195/4, 20 ओवर (अमेलिया केर 0 रन, जी कमलिनी 16 रन, नट साइवर-ब्रंट 70 रन, हरमनप्रीत कौर नाबाद 74 रन, निकोला केरी 21 रन और सजीवन सजना नाबाद 5 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (चिनेले हेनरी 1 विकेट, 2 विकेट और श्री चरणी 1 विकेट).
नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

