रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 संपन्न हो गए है। आज मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल गया है, मोहन तिवारी 286 भारी मतों से विजयी हुए है।
अध्यक्ष – मोहन तिवारी 268 वोट

उपाध्यक्ष – दिलीप साहू
महासचिव – गौरव शर्मा
कोषाध्यक्ष – दिनेश यदु 192 वोट (संगवारी पैनल)
दो सहसचिव – भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू


उल्लेखनीय है कि इस बार का चुनाव बेहद रोचक रहा है, क्योंकि 6 अलग-अलग पैनल मैदान में हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनावी मैदान में संगवारी, संकल्प, प्रतिष्ठा, क्रांतिकारी, परिवर्तन और सर्व एकता पैनल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आए।


