Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच विवाद मामले ने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के लिए गंभीर मोड़ ले लिया है। इस मामले में जांच प्रक्रिया तेज हो गई है और FIR दर्ज होने की संभावना है। विवाद के केंद्र में लेन-देन से जुड़ी शिकायत है, जिसे कारोबारी दीपक टंडन ने पंडरी थाना में दर्ज कराया था।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों कारोबारी दीपक टंडन ने अपनी पत्नी बरखा टंडन के साथ पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया था। इसके बाद DSP कल्पना वर्मा को भी अपने पक्ष का बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर SSP कार्यालय बुलाया गया। DSP कल्पना वर्मा अपने भाई राकेश वर्मा और पिता हेमंत वर्मा के साथ SSP कार्यालय पहुंचीं।

