पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Pakistan National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 4th Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान टी20आई त्रिकोणीय सीरीज़ 2025 का चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज यानी 23 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान और जिम्बाब्वे ट्राई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आज दूसरी बार आमने-सामने होगी. पिछली भिंडत में पाकिस्तान पांच विकेट से विजेता रही थी. पाकिस्तान सीरीज में दोनों मैच जीतकर पहले पायदान पर है वही जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Zimbabwe, 4th Match Live Streaming In India: आज पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, सैम अयूब और शाहीन अफरीदी स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. जिम्बाब्वे टीम की तो सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल और ब्रायन बेनेट अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं. हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में चल रही पाकिस्तान टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस मैच में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से है.
दोनों टीमों की हालिया फॉर्म:
पाकिस्तान टीम ने अपने पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं वहीं ज़िम्बाब्वे टीम ने 1 मैच जीता है.
| पाकिस्तान | W | W | W | W | L |
| ज़िम्बाब्वे | W | L | L | L | L |
पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे हेड-टू-हेड टी20 रिकॉर्ड (PAK vs ZIM T20I Head To Head)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, ज़िम्बाब्वे की टीम को महज तीन मैच में जीत मिली है.
पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs ZIM Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs ZIM Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन ज़िम्बाब्वे की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

