Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में उस समय अफरा तफरी मच गई. जब चलती कार में आग लग गई. इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. ये घटना लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कार के बोनट से धुआं और आग की लपटें निकलते देख दोनों युवक घबरा गए. उन्होंने तुरंत वाहन को रोककर बाहर छलांग लगा दी.कुछ ही देर बाद कार पूरी तरह धू-धू कर जलने लगी.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. चौक फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
चलती कार में लगी आग
उत्तर प्रदेश | लखनऊ में सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान #UttarPradesh | Car | Lucknow | #FireAccident pic.twitter.com/v8QZJpxZjf
— Vistaar News (@VistaarNews) November 18, 2025

