रायपुर। Mahtari Vandana Yojana : राजनांदगांव में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी कर दी गई है। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो कभी नक्सली हुआ करते थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।

इन महतारियों के खाते में पहली बार आया पैसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर संभाग में माओवाद से मुक्त हुए 327 गांवों में “नियद नेल्ला नार योजना” के तहत विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन्हीं गांवों की 7,658 महिलाओं को अब महतारी वंदन योजना में नया लाभार्थी बनाया गया है। इनमें बीजापुर जिले की 3,872, दंतेवाड़ा की 428, कांकेर की 191, नारायणपुर की 559 और सुकमा की 2,608 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को कुल 76 लाख 26 हजार 500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।


