रायपुर। CG NEWS: राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका में आज पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान माहौल भावनाओं से भर गया, जब शहीदों के नाम पुकारे गए और मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को याद करते हुए उनके साहस को सलाम किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा — “हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये दिन हमें उनकी वीरता और समर्पण की याद दिलाता है।”


