जांजगीर-चांपा। CG NEWS:नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम मुनुद में श्री साहेब लाल राठौर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा गांव भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।
जांजगीर-चांपा जिले के मुनुद गांव में श्री साहेब लाल राठौर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन करती हुई गांव के मुख्य मार्गों से गुजरीं। इस दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
