MS Dhoni Driving Vintage Rolls-Royce: महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार और दुर्लभ कार व बाइक कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं, जो हमेशा ही उनके फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है, धोनी अक्सर रांची की सड़कों पर अपनी लग्जरी कारों और बाइक्स को चलाते नजर आते हैं. इसी कड़ी में अब उन्हें अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलाते हुए देखा गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर धोनी के एक फैन अकाउंट ने एक वायरल क्लिप शेयर की है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान अपने घर से बाहर निकलते हुए रोल्स-रॉयस में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके घर के बाहर खड़े बच्चे अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए कार की ओर दौड़ते दिखाई दिए. धोनी भी बड़ी सावधानी से मेन रोड पर अपनी कार लेकर निकले और वहां से आगे बढ़ जाते है. फैंस नीचें दिए वीडियो में धोनी को विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलते हुए देख सकते हैं.
विंटेज रोल्स-रॉयस चलाते दिखे एमएस धोनी
MS Dhoni with his vintage Rolls-Royce on the streets of Ranchi 😍 pic.twitter.com/svT4agvKwN
— Ne𝟘n (@7_MSDthala) September 7, 2025
ms-dhoni-was-seen-driving-a-vintage-rolls-royce-on-the-streets-of-ranchi-fans-gathered-in-large-numbers-watch-viral-video

