गरियाबंद। CG NEWS : जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जानकारी दी है कि सरकार की नक्सल पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा एक शॉर्ट फिल्म तैयार की गई है।
इस फिल्म के माध्यम से समाज के सामने यह संदेश रखा गया है कि हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने पर शासन–प्रशासन नक्सल प्रभावित साथियों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करता है। पुलिस ने अपील की है कि इस शॉर्ट फिल्म को अधिक से अधिक प्रसारित कर सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।


