सलीम ने अपनी प्रेमिका को करवाचौथ के दिन बुलाया और गाड़ी में गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को रोहतक के मदीना गाँव में दफना दिया। एक मुस्लिम लड़के के प्यार के फाँस में उलझकर एक हिंदू लड़की ने फिर अपनी जान गँवा दी।
जी हां, सोनिया। यही नाम है उस अभागिन लड़की का। घर वाले प्यार से उसे सोना कहकर बुलाते थे। सोनिया जिससे प्यार करती थी, उसे संजू बताती थी। हालाँकि, उसका असली नाम सलीम है। सलीम ने करवा चौथ के दिन सोनिया को मिलने के लिए बुलाया और हत्या करके लाश को दफना दिया।
सोनिया की उम्र 20 साल थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली सोनिया और संजू उर्फ सलीम के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। वह घंटों-घंटों तक फोन पर बात करती। परिवार वाले जब उससे पूछते कि किससे बात कर रही हो तो वह कहती कि अपने ‘भूत’ से बात कर रही है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर ‘I Love Bhoot’ लिख रहा था।
सोना ने अपने मोबाइल में भी सलीम का नंबर Bhoot नाम से सेव कर रखा था। हालाँकि, घरवाले जानते थे कि वह किसी से प्यार करती है, लेकिन वो ये नहीं जानते थे कि लड़का कौन है। कुछ समय बाद पता कि उस लड़के का नाम संजू है। इस बीच सोनिया की छोटी बहन उसके साथ संजू के घर चली गई। उसकी बहन कहती है, “जब हम घर गए, तब पता चला कि वह मुस्लिम है।”

